
Ghazipur Landfill Fire: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल साइट (कचरा इकट्ठा करने की जगह) पर रविवार शाम से भीषण आग का तांडव देखने को मिल रहा है। रविवार शाम को लगी आग बझने का नाम नहीं ले रही है। अधिकारियों के मुताबिक आग लगने का कारण गर्म और शुष्क मौसम है। लैंडफिल साइट से लगातार धुएं का गुबार उठता देखा जा रहा है। दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।
Ghazipur Landfill Fire: आम जनता को करना पड़ा रहा दिक्कतों का सामना
आग के चलते जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक स्थानीय निवासी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आग से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ‘बात करने में भी परेशानी हो रही है क्योंकि प्रदूषण काफी ज्यादा है। कल सुबह से यहां आग लगी हुई है प्रशासन की कोई कार्रवाई नहीं है। हमारी प्रशासन से ये गुजारिश है कि इस बारे में विचार करें क्योंकि हमें इसकी वजह से सांस लेने में परेशानी हो रही है और कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।’
संजय सिंह ने दिलाया जनता को भरोसा
दिल्ली के ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग पर AAP सांसद संजय सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि, “MCD और सभी अधिकारी वहां काम कर रहे हैं। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया जाएगा।”
भाजपा ने साधा AAP पर निशाना
बता दें कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ग़ाज़ीपुर लैंडफिल साइट पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर मजकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘यहां के आसपास के जितने लोग हैं उनका जीवन नर्क हो गया है। जब नगर निगम का चुनाव था तब AAP ने घोषणा की थी कि वे दिसंबर 2023 तक इसे खत्म कर देंगे लेकिन अब यहां एक नया पहाड़ खड़ा हो गया है। यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। यह आग लगती नहीं है, इसके पीछे के कारणों की जांच होनी चाहिए।’
ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: कम मतदान ने बढ़ाई चुनाव आयोग की चिंता, अब बना रहा ये प्लान!
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप