Punjab

’गैंगस्टरां ते वार’ का 47वां दिन, पंजाब पुलिस ने 477 ठिकानों पर की छापेमारी, 147 गिरफ्तार

Gangstran Te Vaar : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू की गई निर्णायक ’गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के 47वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े पहचाने गए और मैप किए गए 477 ठिकानों पर छापेमारी की।

गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की जंग

’गैंगस्टरां ते वार’- पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक जंग है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्य भर में विशेष कार्रवाइयां कर रही हैं।

147 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

47वें दिन, पुलिस टीमों ने 147 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से दो हथियार बरामद किए, जिसके साथ मुहिम की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियां 13,355 हो गई हैं। इसके अलावा 77 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है, जबकि 80 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान नौ भगोड़े अपराधियों (पीओ) को भी गिरफ्तार किया है।

एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर

लोग एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना भी प्रदान कर सकते हैं।

हजारों नशा तस्कर गिरफ्तार

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 372वें दिन 88 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 1.2 किलोग्राम हेरोइन, 155 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 50,150 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

इसके साथ ही मात्र 372 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 52,687 हो गई है। नशा छुड़ाने की मुहिम के हिस्से के रूप में, पंजाब पुलिस ने आज 17 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास के इलाज के लिए राजी किया है।

ये भी पढ़ें- यूपी-बिहार के लोगों के लिए दिल्ली से बड़ी खुशखबरी, मुनक नहर पर बनेगा सबसे लंबा छठ घाट

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button