मराठा आरक्षण पर महाराष्ट्र कैबिनेट में गैंगवार की स्थिति : संजय राउत

Maharashtra: राज्य में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर तमाम राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने दावा किया कि मराठा आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में गृह युद्ध जैसी स्थिति है।
महाराष्ट्र में कमजोर और अस्थिर सरकार
संजय राउत ने कहा कि समाज जाति के आधार पर विभाजित हो गया है। उसका एक ही कारण है महाराष्ट्र में कमजोर और अस्थिर सरकार। मंत्रियों पर सीएम का हुक्म नहीं है। राज्य कैबिनेट में गैंगवार जैसी स्थिति बनी हुई है। साथ ही राउत ने महाराष्ट्र के मंत्रियों छगन भुजबल और शंभूराज देसाई के बीच वाकयुद्ध का जिक्र किया।
भुजबल और देसाई के बीच वाकयुद्ध
सनद रहे कि छगन भुजबल ने कहा था कि ओबीसी श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने के कोशिशों का विरोध किया जाएगा। वहीं शंभूराज देसाई ने छगन भुजबल की टिप्पणियों की आलोचना की थी। सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मराठा आरक्षण पर अपने कैबिनेट सहयोगियों द्वारा दिए गए विरोधाभासी बयानों पर नाराजगी व्यक्त की थी और उनसे भावनात्मक मसले पर सावधानी बरतने का आग्रह किया था।
मराठाओं के लिए आरक्षण का विरोध नहीं किया
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा कि राज्य सरकार को मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के चेतावनी से डरना नहीं चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए। मनोज जरांगे ने 2 नवंबर को अपना अनिश्चितकालीन अनशन वापस ले लिया था और मराठा आरक्षण लागू करने के लिए 24 दिसंबर तक का वक्त दिया था। वडेट्टीवार ने कहा कि सरकार को धमकियों में आकर गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। दूसरों के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए। हमने कभी भी मराठाओं के लिए आरक्षण का विरोध नहीं किया है।
यह भी पढ़ें – Karnataka: मंगलुरु में एक तेज रफ्तार कार ने दो लोगों को कुचला, एक महिला की मौत, चार घायल