Epstein Files : एपस्टीन फाइल में नाम सामने आने के बाद ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पब्लिक ऑफिस में गलत काम करने के शक में की गई है। प्रिंस एंड्रयू ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स के छोटे भाई हैं। जिन्हें UK पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थेम्स वैली पुलिस ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उन्होंने साठ साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह व्यक्ति कौन था।
मामले की गहनता से की जाएगी जांच
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि एंड्रयू को पूरी जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है और अब इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या एंड्रयू ने 2010 में सेक्स अपराधी जेफरी एपस्टीन को कोई रिपोर्ट भेजी थी।
घर के बाहर देखी गई गाड़ियां
दिलचस्प बात यह है कि यह गिरफ्तारी एंड्रयू के 66वें जन्मदिन के दिन हुई। पुलिस गुरुवार की सुबह उनके सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित घर पर पहुंची। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरों में पुलिस की कई गाड़ियां उनके घर के बाहर खड़ी देखी गईं, और इसके बाद पुलिस ने इस मामले की आधिकारिक पुष्टि की।
एंड्रयू और एपस्टीन के साथ रिश्ते
एपस्टीन फाइल्स रिलीज होने के बाद एंड्रयू और एपस्टीन के साथ उनके रिश्ते से उनपर दबाव बढ़ रहा था। अमेरिकी सरकार द्वारा जारी 3 मिलियन से अधिक फाइलों में एंड्रयू के कई ईमेल्स, तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे।
ये भी पढ़ें- Bengaluru Murder Case : बेंगलुरु में 70 साल की महिला की गला काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









