राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी, रायसीना हिल्स की रेस में द्रौपदी मुर्मू आगे

Presidential Election Result Live: राष्ट्रपति चुनाव में जारी मतगणना की पहली राउंड की गिनती पूरी हो गई है। बता दें इसी के साथ महज कुछ घंटों के अंदर ही देश के अगले राष्ट्रपति कौन होगा इसका फैसला हो जाएगा। पहले राउंड के गिनती के बाद यशवंत सिन्हा से काफी आगे निकली NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू। देश में राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी। नए राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है। 18 जुलाई को हुई वोटिंग में संसद में बने बूथों में 728 वोट डाले गए। इनमें से 719 सांसद थे, जबकि 9 विधायकों को भी संसद भवन में वोटिंग की अनुमति मिली थी।
यह भी पढ़ें: 15वें राष्ट्रपति के लिए मतगणना जारी, सांसदों के वोटों की हो रही है गिनती, द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी
पहले राउंड की गिनती पूरी
राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसी के साथ राष्ट्रपति चुनाव में पहले राउंड की गिनती पूरी होने के साथ ही NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू विपक्ष के उम्मीदवार से काफी आगे चल रही है। बता दें द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के मूल्य के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के मूल्य के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। हालांकि कुल 15 वोट अवैध थे। राज्य सभा के महासचिव ने इसकी जानकारी दी है।
द्रौपदी मुर्मू ने 3,78,000 के महत्व के साथ 540 वोट हासिल किए हैं और यशवंत सिन्हा ने 1,45,600 के महत्व के साथ 208 वोट हासिल किए हैं। कुल 15 वोट अवैध थे। ये संसद (वोट) के आंकड़े हैं। अगली घोषणा की प्रतीक्षा है: पीसी मोदी, महासचिव, राज्य सभा pic.twitter.com/OAC9CcrWYj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2022
राष्ट्रपति चुनाव के लिए पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है। इस चरण में संसद में पड़े सांसदों के वोटों की गिनती हुई है। इसके बाद दूसरे चरण में 10 राज्यों में विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी, और दूसरे चरण के नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्यों में गिनती अल्फाबेट क्रम में होगी. इसके बाद अगले 10 राज्यों में विधायकों के वोटों की गिनती की जाएगी।
यह भी पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव में 24 साल बाद कांग्रेस ने रचा इतिहास, वहीं भाजपा की बागी विधायिका ने मैदान किया फतह