Delhi NCRक्राइमबड़ी ख़बरराज्य

दिल्ली में एंबुलेंस चालक पर फायरिंग कर हत्या, पहली पत्नी के परिवार पर आरोप

दिल्ली के जाफरपुर कलां इलाके में हमलावरों ने एक बाइक सवार एंबुलेंस चालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं जिसके बाद उसकी मौत दो गई। मृतक राव तुलाराम अस्पताल में एंबुलेंस चलाया करता था।

बता दें कि, मृतक घटना के समय बाइक से घर आ रहा था। तभी दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसको गोली मार दी। आनन-फानन में उसे राव तुलाराम अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के परिवार वालों ने उसकी पहली पत्नी के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने भी हत्या का मामला दर्ज कर सभी हमलावरों की तलाश में जुट चुकी है।

पैरोल पर निकला था मृतक
मृतक सुनील (38) अपनी दूसरी पत्नी और दो बच्चों के साथ ढांसा गांव में रहता था। वह राव तुलाराम अस्पताल की एंबुलेंस चलाता था। रोज की तरह ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। तभी अचानक बाइक सवार दो युवकों ने पहले उसे रोका फिर ताबड़तोड़ गोली चलाई और फरार हो गए। मृतक के शरीर पर करीब आधा दर्जन से अधिक गोलियां लगीं।
जानकारी के अनुसार, सुनील पैरोल पर जेल से निकला था। उसपर अपनी पहली पत्नी की हत्या का आरोप था। वहीं, अब पुलिस भी आरोपियों की जांच में जुट चुकी है।

Related Articles

Back to top button