लाइफ़स्टाइलविदेश

Finland Tour : फिनलैंड का 7-डे “Chill like a Finn” चैलेंज, जीतें मुफ्त समर ट्रिप

Finland Tour : अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ और शोर-शराबे से तंग आ चुके हैं और किसी शांतिपूर्ण जगह जाकर रिलैक्स करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के अनुसार फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है और अब यह अपनी खुशहाली का अनुभव पूरी दुनिया के साथ साझा करने के लिए एक खास पहल लेकर आया है।

पूरी तरह मुफ्त मिलेगा मौका

“Chill like a Finn” 7-डे चैलेंज विजिट फिनलैंड की ओर से आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत कुछ लकी विजेताओं को जून 2026 में फिनलैंड की यात्रा करने का मौका मिलेगा, वह भी पूरी तरह मुफ्त। इस ट्रिप का मुख्य आकर्षण फिनिश लेकलैंड है, जो यूरोप का सबसे बड़ा झील क्षेत्र माना जाता है। यह जगह खुद को प्रकृति से जोड़ने और मानसिक रूप से रिचार्ज करने के लिए आदर्श है।

झील के ठंडे पानी में तैराकी

फिनिश लोग गर्मियों में झील के किनारे बने केबिनों में रहते हैं। उनका दिन बहुत सरल और शांतिपूर्ण होता है – आराम से जागना, हाइकिंग या साइकिलिंग करना, दोस्तों से मिलना, ग्रिलिंग और झील के ठंडे पानी में तैराकी करना। यह अनुभव उन्हें पूरे साल की थकान दूर करने और जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

चैलेंज में भाग लेने के लिए दो आसान स्टेप्स हैं-

सोशल मीडिया चैलेंज– इंस्टाग्राम पर अपने किसी साथी के साथ एक वीडियो बनाएं। वीडियो में अपना परिचय दें और बताएं कि आप लेकलैंड में फिनिश समर हॉलिडे को कैसे बिताने की कल्पना करते हैं।

एप्लिकेशन फॉर्म – विजिट फिनलैंड की वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें और अपनी सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक वहां शेयर करें, ताकि आयोजक आपसे संपर्क कर सकें। इस ट्रिप में भाग लेने के लिए आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।

यदि आप इस मुफ्त ट्रिप का अनुभव करना चाहते हैं, तो देर न करें। आवेदन की अंतिम तिथि 29 मार्च, 2026 है। अपने कैमरा को तैयार करें और दुनिया के सबसे खुशहाल देश में समर छुट्टियों का आनंद लेने के लिए अभी अप्लाई करें।

ये भी पढ़ें- Mahindra BE6 Batman Edition : शुरुआती 999 यूनिट्स के लिए बायबैक ऑफर, जानिए खासियतें

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button