
Farooq Abdullah Attack : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर जम्मू में बुधवार देर शाम फायरिंग की घटना सामने आई है। हमले की कोशिश तब की गई जब वह ग्रेटर कैलाश इलाके में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान मौका पाकर हमलावर कमल सिंह ने अब्दुल्ला पर गन तान दी। हालांकि अब्दुल्ला के सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को धक्का दे दिया जिससे गोली हवा में चल गई। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है, जिससे पूछताछ जारी है।
कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान 63 वर्षीय कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जिसने नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को जान से मारने की कोशिश की। कमल पुरानी मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस पूछताछ उसने खुद बताया कि वह एक दुकान चलाता है, जो कि पुरानी मंडी में ही मौजूद है। वहीं जब उससे हमले के बारे में पूछा गया तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई।
20 साल से मारने की कोशिश में था आरोपी
आरोपी कमल ने बताया कि वह फारूक अब्दुल्ला को आज से नहीं बल्कि पिछले 20 साल से मारना चाहता है, लेकिन उसे मौका नहीं मिल पा रहा था। वहीं जब उसे पता चला कि उसके चचेरे भाई के बेटे की शादी में फारूक भी आमंत्रित है और आने वाला है तो उसने हत्या का प्लान बनाया, लेकिन विफल रहा। आरोपी ने बताया कि फारूक को मारने का उसका अपना मकसद है।
ये भी पढ़ें – अमन अरोड़ा ने की बच्चों की सुरक्षा के लिए आयु-आधारित सोशल मीडिया उपयोग नियम बनाने की वकालत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









