
Expressway Accident : आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। हाईवे पर डंपर खड़ा था। बस ने डंपर को टक्कर मार दी। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे 15 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि बस मथुरा से चली थी। लखनऊ जाना था। एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
दरअसल, पुलिस के मुताबिक, बस का ड्राइवर नशे में था। यही वजह है कि वह बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। हाईवे पर डंपर खड़ा था। बस डंपर से टकरा गई। इस घटना के बाद अफरा – तफरी मच गई। इसके बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। एक यात्री गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। उसे आगरा के अस्पताल में रेफर किया गया है। काफी अंधेरा होने की वजह से पुलिस को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
15 लोग घायल
इसमें घायलों की बात करें तो 12 वर्षीय रितिक निवासी मोहद्दीनपुर गगौरी लखनऊ, 42 वर्षीय नीता, 13 वर्षीय लवशिखा, 15 वर्षीय नैतिक, 13 वर्षीय प्रांशु निवासी गुलड़िया काकोरी, 30 वर्षीय सुशील कुमार निवासी दौलतखेड़ा थाना काकौरी, 13 वर्षीय बेटी सारिका एवं 29 वर्षीय रूबी निवासी लखनऊ 43 वर्षीय संजीवन निवासी सैथा, 42 वर्षीय गीता निवासी महोद्दीनपुर, 41 वर्षीय सावित्री देवी निवासी ककौरी, 44 वर्षीय शशि देवी, उसकी चार वर्षीय नातिन चमचम, डेढ़ वर्षीय आरोही, 16 वर्षीय रिया निवासी करैटा, 29 वर्षीय पूनम निवासी दुबग्गा, 40 वर्षीय फूलमती निवासी मोहद्दीनपुर घायल हैं
यह भी पढ़ें : झारखंड में आरक्षण को लेकर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप