Advertisement

Shahid Kapoor की बहन Sanah Kapoor ने रचाई शादी, दुल्हन के सिंपल और एलिगेंट लुक ने जीता फैंस का दिल

Sanah Kapoor

SanahKapur/Instagram

Share
Advertisement

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की छोटी बहन सनाह कपूर (Sanah Kapoor) की 2 मार्च को मयंक पाहवा से शादी हुई है। शादी में अपने पहनावे और लुक को लेकर सनाह सुर्खियों में बनी हुई है। शादी में सनाह काफी सिंपल और साधारण दिखाई दें रही हैं। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहें हैं। सनाह ने कोई हैवी एंब्रॉयडरी लहंगा नहीं बल्कि सिंपल ब्लू और रेड कलर का लहंगा पहना हुआ है जो उनके लुक को एलिगेंट बना रहा है। सनाह का ये सादगी भरा अंदाज किसी का भी दिल जीत सकता है। गले में एक सिंपल सा नेकलेस और इयररिंग्स के अलावा सनाह के चेहरे की मुस्कुराहट उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही है।

Advertisement

कौन है सनाह के दुल्हे राजा

सनाह कपूर (Sanah Kapoor) के दुल्हे मयंक पाहवा (Mayank Pahawa) बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स मनोज पाहवा (Manoj Pahawa) और सीमा पाहवा (Seema Pahawa) के बेटे हैं। मनोज पाहवा को सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड, रेडी और सिंह इज किंग संग और अन्य फिल्मों के लिए भी जाना जाता है।

अपनी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए शाहिद ने लिखी इमोशनल पोस्ट

शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर बहन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद इमोशनल नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘समय इतनी तेजी से भागता है, मेरा नन्ही सी बच्ची अब दुल्हन बन गई है। हर कोई बहुत जल्दी बड़ा हो गया है, मेरी प्यारी बहन भी एक अद्भुत नए अध्याय की भावनात्मक शुरुआत कर रही है। प्रिय सनाह कपूर, आपको और मयंक को हमेशा सनशाइन और अच्छे वाइब्स की शुभकामनाएं’। फैंस सनाह और मयंक को जिंदगी की नई शुरुआत की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा सनाह कपूर के सिंपल और एलिगेंट लुक की भी तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *