Advertisement

Mother’s Day के दिन घर वापस लौटी प्रियंका और निक जोनस की नन्ही परी, देखिए तस्वीरें

Share
Advertisement

Mother’s Day  के दिन बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और  उनके पति निक जोनस ने इस साल की शुरुआत में बताया था कि यह कपल सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया हैं। लेकिन शुरुआती समय में उन्होंने यह नहीं बताया था कि इन्होंने बेटी या बेटे को जन्म दिया हैं। लेकिन बाद में ये कपल ने खुद ही  बताया की ये दोनों एक बेटी के पेरेंट्स बन चुके हैं। ऐसे में बता दें Mother’s Day  के दिन प्रियंका और निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें वह अपनी प्यारी सी बेटी के साथ दिखाई पड़ रहे हैं। हालांकि फोटो में बेटी की तस्वीर साफ तरीके से दिखाई नहीं पड़ती है। फोटो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि प्रियंका की बेटी उनकी गोद में सोई हुई नजर आती है। लंबे समय तक अस्पताल में रहने के बाद उनकी बेटी अब घर आ चुकी हैं।

Advertisement

हालांकि Mother’s Day  का दिन सभी मां और उनके बच्चों के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसे ही प्रियंका चोपड़ा के लिए भी कल का दिन बेहद खास रहा हैं। उन्होंने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस की पहली बार तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए प्रियंका और निक जोनस के फैंस उनके घर आई बेटी के अच्छी सेहत के लिए खूब सारे कमेंट किए और दुआएं दी। प्रियंका ने बताया है कि उनकी नन्ही परी करीबन 100 दिनों से ज्यादा तक अस्पताल में रहने के बाद कल उनके साथ घर लौट आई हैं। अगर फोटो की बात की जाए तो फोटो में साफ देखा जा सकता है निक और प्रियंका इसमें एक साथ बैठे हुए हैं और प्रियंका की गोद में उनकी बेटी मालती है, जिसे प्रियंका ने अपने सीने से लगाकर सुलाए रखा हुआ है। हालांकि फोटो में उनकी बेटी का चेहरा साफ दिखाई नहीं पड़ता हैं। क्योंकि उन्होंने सफेद कलर के दिल वाले इमोजी से अपनी बेटी का फेस कवर कर रखा हैं।

ये कपल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने बहुत मुश्किलें झेलनी पड़ी है। तकरीबन 100 दिन से ज्यादा उनकी बेटी एनआईसीयू में भर्ती थी। जिसके बाद अब पूरी तरीके से ठीक होकर हमारे साथ घर वापस आ गई है। इसके साथ ये दोनों ने अस्पताल के डॉक्टर और चिकित्सकों को दिल से शुक्रिया अदा भी किया है और कहां की निस्वार्थ होकर हमारी बेटी का सही से देखभाल किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *