मनोरंजन

अरुण गोविल ने की रणबीर कपूर की तारीफ, कहा- ‘संस्कारी बच्चा…’

Arun Govil: बता दें, कि नितेश तिवारी की ‘रामायण’ स्टार कास्ट की  इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में कई दमदार सितारे भगवान का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। वहीं पहले खबर थी कि अरुण गोविल फिल्म ‘रामायण’ में राजा दशरथ का किरदार निभा सकते हैं। रामानंद सागर के प्रतिष्ठित टीवी शो ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाने के लिए जाने जाने वाले अरुण गोविल ने हाल ही में रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए उनके किरदार को लेकर बात की है।

अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की तारीफ

वहीं अरुण गोविल ने भी नितेश तिवारी की ‘रामायण’ और उनके किरदार पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने रणबीर कपूर के राम रोल पर रिएक्शन दिए है। अरुण गोविल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘फिल्म के रोल हिट होंगे या नहीं वो तो समय बताएगा। पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन जहां तक रणबीर की बात है तो वह एक अच्छे और मेहनती एक्टर हैं। उन्होंने कई पुरस्कार भी जीत चुके हैं। हां पर मैं जितना जानता हूं उनको, वो बहुत संस्कारी बच्चे हैं। वह ईमानदारी एक्टर है उनके अंदर संस्कार, संस्कृति है। मुझे लगता है वो ये रोल अच्छे से निभाएंगे।’

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/seema-haider-rection-on-caa-news-in-hindi/

ये रही नितेश तिवारी ‘रामायण’ की स्टार कास्ट

बताया जा रहा है कि फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम तो साई पल्लवी माता सीता के रोल में नजर आएंगी। वहीं, यश को राणव के किरदार में देखा जा सकता है। इसके अलावा हनुमान के रोल में सनी देओल तो लारा दत्ता कैकेयी बनेंगी। शूर्पणखा में रकुलप्रीत सिंह दिखाई देंगी। अभी तक बचे हुए कैरेक्टर को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

फिल्म ‘आर्टिकल 370’

फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में अरुण गोविल फिल्म ‘आर्टिकल 370’ में प्रधानमंत्री मोदी का रोल प्ले किया था।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button