ईद पर भांजी अयात के साथ नजर आए सलमान खान, बुलेटप्रूफ ग्लास से फैंस को दी मुबारकबाद

salman khan

सलमान खान ने ईद पर फैंस को दी मुबारकबाद

Share

Eid 2025 : ईद के इस खास मौके पर सलमान खान ने अपने फैंस से मिलने के लिए बुलेट प्रूफ बालकनी से एक बार फिर से अपनी दस्तक दी। 31 मार्च को देशभर में ईद की धूम थी, और सलमान के फैंस भी इस मौके पर भाईजान से ईद की मुबारकबाद का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि, इस बार सलमान की सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम किए गए थे, क्योंकि उन्हें हाल ही में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिल चुकी थी।

सलमान सफेद पठानी कुर्ते और सलवार में आए नजर

सलमान खान ने इस दौरान सफेद पठानी कुर्ता और सलवार पहना था, जिसमें वो बेहद जच रहे थे। अपनी बुलेट प्रूफ बालकनी से उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस को ईद की बधाई दी। इस खास मौके पर उनकी बहन अर्पिता खान के दोनों बच्चे, आहिल शर्मा और आयत शर्मा भी उनके साथ थे। आहिल ने सफेद कुर्ता-पजामा और आयत ने खूबसूरत सा गरारा पहना था।

सलमान के घर, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फैंस की भारी भीड़ जुटी हुई थी। यह देखकर सलमान ने ईद के तोहफे के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की और अपने चाहने वालों को खुश किया।

सिक्योरिटी पर कड़ी निगरानी

इस बार सलमान के घर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बुलेट प्रूफ शीशे से वे फैंस को देख रहे थे, जबकि पहले वे बिना किसी सुरक्षा कवर के गैलेक्सी की बालकनी से फैंस से मिलते थे। हालांकि, इस साल सलमान ने अपनी फिल्म सिकंदर” के जरिए पहले ही ईद का तोहफा दे दिया था, जो 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी थी।

इस तरह, सलमान खान ने इस बार भी अपनी ईद की खुशियां अपने फैंस के साथ साझा की, जबकि सुरक्षा के तगड़े इंतजामों के बावजूद उनकी फैन-लव में कोई कमी नहीं आई।

ये भी पढ़ें : दिल्ली में 27.4 करोड़ के ड्रग्स के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, गृह मंत्री अमित शाह ने की पुलिस की तारीफ

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप