ED Raids Raj Kundra : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राज कुंद्रा पर ईडी का शिकंजा, पोर्न रैकेट से जुड़ा है मामला

ED Raids Raj Kundra

ED Raids Raj Kundra

Share

ED Raids Raj Kundra : पोर्नोग्राफी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के घरो और दफ्तरों पर छापेमारी की है।

पोर्नोग्राफी के मामले में ईडी ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और अन्य के घरो और दफ्तरों पर छापेमारी की है। ईडी के द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद अब घर और दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है। राज कुंद्रा को जून 2021 में कथित तौर पर ‘अश्लील’ फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस का दावा था कि कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता थे। दो महीने तक जेल में रहने के बाद वह सितंबर 2021 से जमानत पर हैं।

मुंबई पुलिस ने दावा किया

मुंबई पुलिस ने दावा किया है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी पोर्न फिल्मों के जरिए ना सिर्फ मोटी कमाई कर रहे थे बल्कि उन्होंने देश के कानून को गच्चा देने के लिए भी पूरा इंतज़ाम कर रखा था। मुंबई पुलिस ने इस सिलसिले में चार फरवरी, 2021 को एक केस दर्ज किया था। जब एक लड़की ने मुंबईं के ही मालवाणी थाने में इस रैकेट के बारे में एक शिकायत दर्ज करवाई थी।

अहम जानकारियां उपलब्ध थी

लड़की ने बताया था कि कैसे कुछ लोग फिल्मों और ओटीटी में काम दिलाने के नाम पर लड़कियों को अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। वही अश्लील फिल्में शूट कर मुंबई में कई धंधेबाज अश्लील फिल्मों से मोटी कमाई कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मलाड वेस्ट इलाके में एक ऐसे बंगले पर छापेमारी की जिसे किराये पर लेकर पोर्न फिल्म की शूटिंग की जा रही थी। तब इस छापेमारी में एक बॉलीवुड की एक अभिनेत्री समेत 11 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।

मुंबई पुलिस को तभी राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के बारे में सुराग मिल गए थे, लेकिन पुलिस उन पर हाथ डालने से पहले सबूत जुटा लेना चाहती थी। पुलिस के अनुसार , उसके पास राज कुंद्रा से जुड़ी कई अहम जानकारियां उपलब्ध थी।

यह भी पढ़ें : PM Modi : पीएम नरेंन्द्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा-नकारे गए नेता सदन को बाधित करते हैं

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें