Health News : सुबह उठते ही कई लोगों को पैरों में अकड़न की समस्या का सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक बैठने या एक ही स्थिति में रहने के कारण पिंडलियों में क्रैम्प आ जाना भी आम बात है, जिससे तेज दर्द महसूस होता है। आजकल यह समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोग अक्सर तुरंत राहत के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, जो कुछ समय के लिए आराम तो देती हैं लेकिन लंबे समय में यह स्थायी समाधान नहीं माना जाता।
शरीर में वात दोष का प्रमुख केंद्र
आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, पैर शरीर में वात दोष का प्रमुख केंद्र माना जाता है। गलत जीवनशैली, तनाव और खराब रक्त संचार के कारण वात असंतुलित हो जाता है, जिसका असर पैरों में अकड़न, सूजन और दर्द के रूप में दिखाई देता है।
डॉ. सलीम जैदी के अनुसार, इस समस्या से राहत पाने के लिए एक घरेलू उपाय अपनाया जा सकता है। इसके लिए भीमसैनी कपूर, नींबू और गुनगुने पानी की आवश्यकता होती है। लगभग तीन लीटर पानी को हल्का गर्म कर उसमें कपूर और नींबू का रस मिलाया जाता है।
इसके बाद इस पानी में पैरों को 15 मिनट तक डुबोकर रखा जाता है। चाहें तो इसमें सेंधा नमक और अजवाइन भी मिलाया जा सकता है, जिससे इसका असर और बेहतर हो सकता है।
तिल के तेल से मालिश करने की सलाह
प्रक्रिया पूरी होने के बाद पैरों को अच्छी तरह सुखाकर तिल के तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस उपाय को नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने से पैरों की अकड़न, दर्द, सूजन और थकान में राहत मिल सकती है।
डिस्क्लेमर- इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें- होर्मुज स्ट्रेट पर चरम पर तनाव, अमेरिका की नाकेबंदी के ऐलान से वैश्विक बाजार में हड़कंप
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









