‘MP में ई बा’, BJP नेता ने नेहा सिंह राठौर को दिया करारा जवाब

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। बता दें कि कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं।
चुनावी आरोप-प्रत्यारोप और नारेबाजी के दौर में नेहा सिंह राठौर का गाना भी सुर्खियां बटोर रहा है। गाने के बोल हैं “एमपी में का बा”। गाना आते ही गाना विवादों में आ गया। गायिका के खिलाफ कई जगहों पर FIR भी दर्ज हो गई। भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश भर में इस गाने के खिलाफ आंदोलन कर रहा है।
दरअसल आरोप है कि गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर इस गाने में अभद्र टिप्पणी की गई है। इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा नेहा सिंह राठौर के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए उन्हें सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।
इन्ही सब के बीच भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सुनील कुमार साहू ने गायिका को उन्हीं के अंदाज में जवाब दिया है। सुनील ने “एमपी में का बा” की तर्ज पर “एमपी में ई बा” गाकर सिंगर को जवाब दिया है। गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गाने में मध्य प्रदेश में हुए विकास और शिवराज सरकार की योजनाओं का जिक्र है। सुनील ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर गायिका नेहा सिंह राठौर को टैग करते हुए लिखा है “सुनिए नेहा जी, एमपी में ई बा”। बुल्डोजर तक का जिक्र भी गाने में किया गया है। गाने के अंत में सुनील ने 2023 में फिर से बीजेपी सरकार बनने की बात कही है।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में ये केंद्रीय मंत्री संभालेंगे BJP के चुनावी प्रबंधन की कमान