बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी के कार्यकाल में घरेलू हवाई यात्री ढाई गुना बढ़े : जीवीएल नरसिम्हा

New Delhi : बीजेपी के राज्यसभा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव ने दावा किया कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान देश का विमानन क्षेत्र काफी तेजी से बढ़ा है। नरसिम्हा राव ने विमान यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने पर कहा कि 2014 में भाजपा की सरकार बनने पर देश का विमानन क्षेत्र ज्यादा सुलभ हो गया है। घरेलू यात्रियों की संख्या ढाई गुना बढ़ गई है।

विमानों की संख्या 70-80 प्रतिशत तक बढ़ गई है

राव ने कहा कि नौ वर्षों में देश में विमानों की संख्या 70-80 प्रतिशत तक बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि विमानन क्षेत्र आम आदमी के लिए सुलभ हो गया है। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार है। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार बनने पर घरेलू यात्रियों की संख्या ढाई गुना बढ़ी है। 2014 से पहले लगभग 60 मिलियन घरेलू यात्री थे। अब यात्रियों की संख्या बढ़कर 143 मिलियन हो गई है।

विमानों की संख्या 400 से बढ़कर 723 हो गई है

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या में उछाल पर राज्यसभा सांसद राव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय यात्री 2014 में 43 मिलियन थे। आज यात्रियों की संख्या बढ़कर 64 मिलियन हो चुकी है। राव ने कहा कि देश में विमानों की संख्या 400 से बढ़कर 723 हो गई है। पिछले नौ वर्षों में लगभग 70-80 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

भारत में हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है

देश भर में हवाई अड्डों की संख्या बढ़ने पर राव ने कहा कि बीते नौ साल में भारत के कुल हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 150 हो गई है। 2014 से पहले केवल 74 एयरपोर्ट थे। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य एक से दो साल के भीतर हवाई अड्डों की संख्या बढ़ाकर 220 तक ले जाने का है।

यह भी पढ़ें – फ़्रांसीसी राष्ट्रपति भवन में यहूदी धार्मिक उत्सव मनाने पर अपने ही देश में घिरे मैक्रों

Related Articles

Back to top button