आजादी के जश्न में डूबा दिव्यांग देशभक्त, वायरल वीडियो देख लोग हुए भावुक

Share

इस बार का स्वतंत्रता दिवस देश के लिए कई मायनों मे काफी खास है। देश 76 वां स्वतंत्रता दिवस और आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश में एक अलग सा जश्न देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है जिसे देखकर आप के  होश फाख्ता हो जाएंगे। आपने तिरंगा फहराकर तो कई लोग देश भक्ति का जश्न मनाते हुए देखें होंगे लेकिन आज ये जो वीडियो वायरल हो रहा है इसने तो देशवासियों पर अपने जज्बे की अमिट छाप छोड़ दी है। तो आईए जानते हैं क्यों  है ये वीडियो इतना खास है। देखिए ये वीडियो

एक दिव्यांग ने पेश किया अजब दृश्य  का गजब नजारा

वो लोग बड़े ही भाग्यशाली हैं, जिन लोगों को भगवान  नें स्वस्थ शरीर दिया है। ऐसे लोगों को आपने देश प्रेम के लिए तरह-तरह  के करतब करते हुए तो देखा होगा, लेकिन आज एक ऐसा वीडियो सामने आया है। जिसमें एक  दिव्यांग एक खराब बिजली के खंबे झंडे के आकृति बनाकर एक  वीडियो बनाया जो कि सोशल मीडिया पर धुएं की तरह वायरल हो रहा है। जिसे देख देश के लोग भावुक भी हो रहें है। वैसे सामन्य तौर पर ये प्रयास खतरनाक है। हिंदी खबर का  विशेष आग्रह है कि इस तरह का कृत्य को आप न करें।

अन्य खबरें