नए अवतार में दिखेंगे धोनी, वायरल हो रहा महादेव लुक

भारतीय क्रिकेट के सफलतम कप्तानों में शुमार पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी ( MS DHONI ) इन दिनों चर्चा में हैं । धोनी अब तक क्रिकेट को लेकर ही चर्चा में थे। लेकिन अब एम एस धोनी एक नए अवतार में दिखने वाले हैं। धोनी ग्राफिक नॉवेल अथर्व द ओरिजन ‘Atharva: The Origin’ के सुपर कैरेक्टर के रूप में नजर आएंगे। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसका टीजर शेयर किया है। धोनी ने जो टीजर शेयर किया है सामने उसमें उनके सिर पर शिव जैसी जटाएं दिख रही है । ग्राफिक नॉवेल में एनिमेटेड अवतार को देखकर उनके फैंस बेहद उतावले हो रहे हैं। धोनी इस टीजर में अकेले ही राक्षसों से भिड़ते नजर आ रहे हैं।
फैंस को रास आ रहा ये अवतार
एम एस धोनी को इस टीजर में देखने के बाद फैंस धोनी को सुपर हीरो के रूप में देखने लगे हैं। इस टीजर में एमएस धोनी हुबहू रुद्र शिव के गेटअप में नजर आ रहे हैं। ये नॉवेल धोनी एंटरटेनमेंट के तहत रिलीज होगा। आपको बता दें धोनी की पत्नी साक्षी ही धोनी एंटरटेनमेंट को संभालती हैं। साक्षी के मुताबिक, ये एक थ्रिलिंग सीरीज होने वाली है जिसमें दर्शकों को कई दिलचस्प कहानियां देखने को मिलेंगी।
धोनी भी हैं एक्साइटेड
ग्राफिक नावल अथर्व द ओरिजिन की रिलीज के लिए खुद एम एस धोनी काफी उत्साहित हैं। रिलीज हुए नॉवेल की शुरुआत में ही वे कह रहे हैं कि न्यू एज ग्राफिक नॉवेल अथर्व के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते हुए काफी खुश हूं। आपको बता दें आने वाली सीरीज पर काफी लंबे समय से काम चल रहा था। जाने-माने लेखक रमेश थमिलमनी इस सीरीज के माध्यम से लोगों को एक नया अनुभव देने के लिए प्रयास करना चाहते हैं। माना जा रहा है ये सीरीज काफी रोचक होगी।