Advertisement

Hanuman Janmotsav 2022: जल्दी धनवान बनने के लिए करें यह उपाय, होंगे मालामाल!

हनुमान जी की पूजा
Share
Advertisement

Hanuman Janmotsav 2022: चैत्र पूर्णिमा के दिन संकटमोचक भगवान हनुमान का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म में इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा है। इस साल जन्मोत्सव 16 अप्रैल 2022 को मनाया जा रहा है। इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना शुभ मुहूर्त में विधि-विधान से करनी चाहिए। इससे भक्तों को उचित फल मिलता है।

Advertisement

साल 2022 में बजरंगबली की पूजा का विशेष योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से कई गुना ज्यादा फल मिलता है। चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 15 और 16 अप्रैल की रात 2:25 बजे से शुरू हो चुकी है। यह 17 अप्रैल दोपहर 12.24 तक रहेगी। हनुमान जी की पूजा-पाठ के लिए इस योग को बेहद शुभ माना जाता है। हनुमान जन्मोत्सव के दिन शुभ मुहुर्त में पूजा करना शुभ होता है और इसका फल जल्दी मिलता है।

यह उपाय दिलाएगा बेशुमार धन

चिरंजीवी भगवान हनुमान की उनके जन्मदिन पर पूजा-उपासना करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन विशेष उपाय करने से भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी होती है। इस दिन हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए जल चढ़ाएं। उन्हें तिल के तेल में नारंगी रंग का सिंदूर घोलकर चढ़ाएं।

इसके अलावा बजरंगबली को लाल फूल, इत्र, गुड़ और गेहूं के आटे की रोटी, चूरमे का भोग इत्यादि लगाएं। अपनी सामर्थ्य के अनुसार, गरीबों को कुछ न कुछ दान जरूर करें। यह उपाय करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और खूब सुख-समृद्धि देते हैं।

पढ़ें- आज है हनुमान जयंती, साल में 2 बार क्यों मनाते हैं हनुमान जी का जन्मदिन

पढ़ें- Hanuman Janmotsav पर जानें हनुमान चालीसा पाठ करने के फायदे, इस तरह करें

पढ़ें- Hanuman Janmotsav: आज है हनुमान जन्मोत्सव, जानें पूजन विधि और शुभ मुहूर्त

नोट- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हिंदी खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है। उपाय करने से पहले विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *