
Delhi Weather : दिल्ली में तापमान बढ़ रहा है और गर्मी दस्तक दे रही है। चार और पांच मार्च को तेज हवाओं के चलते थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन छह मार्च से तापमान तेजी से बढ़ना शुरू हो जाएगा। अगले दस दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
दिल्ली में तापमान एक बार फिर तीस डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। चार और पांच मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। तेज हवाओं की वजह से मामूली राहत मिलेगी। लेकिन इसके बाद एक बार फिर गर्मी तेजी से बढ़ने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।
दिन में तेज धूप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को सुबह के समय धुंध रह सकती है। अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 13 डिग्री तक रह सकता है। दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का अहसास कराएगी। चार और पांच मार्च को तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। हवाओं की वजह से तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आएगी।
अधिकतम तापमान 27 से 31
बता दें कि 6 मार्च से तापमान एक बार फिर बढ़ना शुरू हो जाएगा। 6 से 9 मार्च के बीच अधिकतम तापमान 27 से 31 और न्यूनतम 13 से 17 डिग्री तक रह सकता है। हवाओं की गति भी इस दौरान चार से बीस किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। आठ मार्च को आसमान में बादल दिखाई दे सकते हैं। स्काईमेट के मुताबिक मार्च में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। हालांकि बीच-बीच में हवाएं और बादल थोड़ी राहत दें सकते हैं लेकिन यह उम्मीद से कम होगी। वहीं बारिश सामान्य से कम होने के उम्मीद हैं। अगले दस दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।
यह भी पढ़ें : मंत्री के बयान से मचा बवाल, कहा -लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप