दिल्ली में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Delhi Weather

Delhi Weather

Share

Delhi Weather : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बीस फरवरी को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस साल का सबसे गर्म दिन रहा।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कई इलाकों में हुई हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। दिल्ली में वायु प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से मौसम में बदलाव का अनुमान है। तापमान में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

आसमान में बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार की सुबह हल्की धुंध दिखाई दी। दिन के समय आंशिक तौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रह सकता है।

अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री

राजधानी दिल्ली में 22 और 23 फरवरी को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस से 12 डिग्री तक रहने का अनुमान है। 24 से 26 फरवरी के बीच आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दिल्ली का अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान दस से 15 डिग्री तक रह सकता है।

औसत 0.9 मिमी बारिश

दिल्ली में बुधवार देर रात से गुरुवार की सुबह तक दिल्ली सफदरजंग में 0.9 एमएम पालम में एक एमएम लोदी रोड में एक एमएम रिज में 0.2 एमएम आया नगर में 1.4 एमएम राजघाट में 0.6 एमएम पूसा में 0.5 एमएम मयूर विहार में 0.5 एमएम। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पिछले 24 घंटों में औसत 0.9 मिमी बारिश हुई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 158 के साथ मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा 51 से 100 संतोषजनक 101 से 200 मध्यम 201 से 300 खराब 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाए निर्णायक कदम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप