Delhi NCRबड़ी ख़बर

सोनिया गांधी को अस्पताल से मिली छुट्टी, पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते किया गया था भर्ती

Delhi : कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। सोनिया गांधी को पेट की समस्या के चलते भर्ती कराया गया था। बताया गया कि उनकी नियमित जांच की गई। वहीं अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है।

सोनिया गांधी को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें कल पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते भर्ती कराया गया था। उनकी नियमित जांच की गई।

उनके पेट में हल्का संक्रमण

गंगाराम अस्पताल के प्रशासन की तरफ से बताया गया था कि उनके पेट में हल्का संक्रमण है। इसके अलावा रूटीन चेकअप भी होना था इसलिए सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में सोनिया गांधी की नियमित जांच की गई है और वे डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में थीं।

सार्वजनिक रूप से दिखाई दी

डॉक्टरों ने बताया कि सोनिया गांधी के हालत में सुधार है और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बता दें कि सोनिया गांधी दिसंबर 2024 में 78 साल की हो गई हैं। सोनिया गांधी आखिरी बार 13 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा के बाहर सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं।

सोनिया गांधी ने हाल ही में सरकार से जनगणना पूरी करने का आग्रह किया था। साथ ही सोनिया गांधी ने ये भी कहा था कि 14 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लाभ नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें : कैबिनेट सब-कमेटी ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उठाए निर्णायक कदम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button