Delhi NCRबड़ी ख़बर

Delhi News: सफाई कर्मचारी की नौकरी पक्का करने के चलते सीएम को मिल रही है धमकी

Delhi News: दिल्ली में सफाई कर्मचारियों की नौकरी को पक्का करने के मामले में आम आदमी पार्टी ने प्रेस वार्ता कर भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सफाई कर्मचारियों की नौकरी को पक्का करने के विरोध में आ गई है। इसके लिए वो कोर्ट में जाने की तैयारी भी कर रखी है। आप नेता दुर्गेश पाठक ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार द्वार 5 हजार कर्मचारियों के लिए लिए गए निर्णय जिनके तहत उनकी नौकरी को पक्का करने और डीबीसी को एमटीएस बनाने की बात है। इसके बाद से बीजेपी लगातार सफाई कर्मचारियों को गाली दे रही है। इसके लिए‌ भाजपा कह रही है कि वो दिल्ली सरकार के इस फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाएंगे और इसे खारिज कराएंगे।

Delhi News: मुख्यमंत्री को दी जा रही है धमकी

आप नेता ने आगे बताया कि सफाई कर्मचारियों की नौकरी को पक्का करने के चलते दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और मेयर शैली ओबेरॉय को धमकियां दी जा रही हैं कि जेल में डालेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने पांच साल में 1090 सफाई कर्मचारियों की नौकरी को पक्का किया जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने महज 8 माह में 6494 कर्मचारियों की नौकरी को पक्का किया है।

पार्टी मुख्यालय में किया प्रेस वार्ता

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दुर्गेश पाठक ने राउज एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में आज महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। जिस दौरान उन्होंने कहा कि एमसीडी के सदन में जब से 5 हजार कर्मचारियों की नौकरी को पक्का करने और 3 हजार से अधिक डीबीसी वर्कर को एमटीएस बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है, तभी से भाजपा लगातार सफाई कर्मचारियों को गाली दे रही है और अपमानित कर रही है। उनके बारे में कह रही है कि कर्मचारियों की नौकरी को पक्का करने की क्या जरूरत थी, इनको तो कच्चा ही रखते।

सीएम पर हो रही गंदी-गंदी टिप्पणी

प्रेस वार्ता के दौरान आप नेता ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के खिलाफ गंदी-गंदी टिप्पणियां की जा रही है। भाजपा जेल में डालने की धमकी दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि कर्मचारियों की नौकरी पक्का करने की जिम्मेवारी भाजपा की थी लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

ये भी पढ़ें- Haryana Politics: रोहतक पहुंचे सीएम केजरीवाल, PM मोदी पर जमकर बोला हमला

Related Articles

Back to top button