Delhi NCRराष्ट्रीय

दिल्ली सरकार का एक साल पूरा, CM रेखा गुप्ता 8 फरवरी को रामलीला मैदान में करेंगी बड़े ऐलान

Delhi News : दिल्ली सरकार 8 फरवरी 2026 को रामलीला मैदान में एक बड़े और भव्य सार्वजनिक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, पूरी कैबिनेट और सरकार के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे।

यह आयोजन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी की जीत के एक साल पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनता और पार्टी समर्थकों के लिए विशेष आयोजन और आकर्षक कार्यक्रम भी रखे जाएंगे।

नई ई-बसों की हो सकती है घोषणा

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार 8 फरवरी के कार्यक्रम में 500 नई ई-बसों के परिचालन की घोषणा कर सकती है। इसका उद्देश्य राजधानी में पर्यावरण अनुकूल परिवहन बढ़ाना, ट्रैफिक दबाव कम करना और वायु प्रदूषण घटाना है।
साथ ही, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और शहरी सुविधाओं से जुड़ी कई नई योजनाओं को भी पेश किया जा सकता है।

बीजेपी ने दी थी AAP को करारी शिकस्त

2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के एक साल पूरे होने पर बीजेपी ने 8 फरवरी 2026 के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। सभी विधायकों और सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि अधिकतम जनभागीदारी हो सके। प्रत्येक कैबिनेट मंत्री को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली की सभी सीटों पर छोटे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सरकार अपनी उपलब्धियां और योजनाएं सीधे जनता तक पहुंचा सके और फीडबैक ले सके।

ठीक एक साल पहले, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी ने AAP को हराकर सत्ता में वापसी की। 70 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं, जबकि AAP की सीटें 62 से घटकर 22 रह गईं।

रणनीति और रूपरेखा पर चर्चा

आज दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर दिल्ली बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक हो रही है। बैठक में सरकार के एक साल पूरे होने पर कार्यक्रमों की रणनीति और रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। सरकार इस मंच के माध्यम से यह संदेश देना चाहती है कि पिछले एक साल में किए गए वादों को जमीन पर उतारा गया है और आगे विकास की रफ्तार और तेज होगी।

ये भी पढ़ें- Bastar Naxal Surrender : बस्तर में 51 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 1.61 करोड़ का था इनाम

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button