Delhi NCRराष्ट्रीय

दिल्लीवासियों को एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, इस जगह बनेगा

Delhi News : डीडीए ने दिल्लीवासियों को एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की सौगात दी है। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त होगा। इसमें एक साथ करीब 80 हजार से ज्यादा दर्शक बैठ सकेंगे। 75 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम में क्रिकेट के अलावा अन्य कई इंडोर खेलों की भी सुविधाएं होंगी।

यहां बनेगा नया स्टेडियम

डीडीए ने बताया कि यह स्टेडियम नरेला के सेक्टर- जी 3 और जी 4 में बनना प्रस्तावित है। यह एक ‘मल्टी स्पोर्ट्स इटीग्रेटेड स्टेडियम’ होगा। इसके लिए डीडीए ने ‘रिक्वेस्ट ऑफ प्रपोजल’ जारी कर दिया है। यह स्टेडियम मौजूदा अरूण जेटली स्टेडियम (55 हजार दर्शक क्षमता) से भी बड़ा और भव्य होगा। जोकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मैचों के लिए विकल्प बनेगा।

कई सुविधाओं से युक्त होगा स्टेडियम

75 एकड़ में बनने वाला यह स्टेडियम कई अंतर्राष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त होगा। यह स्टेडियम ओलंपिक मानकों के अनुरूप बनेगा। इसमें स्वीमिंग पूल, टेनिस, बैडमिंटन, स्क्वैश और टेबल टेनिस जैसे खेलों की भी सुविधाएं होंगी। इसमें 75 कमरों वाला एक स्पेशल क्लब हाउस भी बनेगा जिसमें खिलाड़ी और विजिटर्स के ठहरने की सुविधा होगी।

बगल का एरिया भी होगा विकसित

परियोजना में 65 प्रतिशत हिस्सा कॉमर्शियल गतिविधियों के लिए विकसित किया जाएगा। जिसमें आलीशान होटल, आउटलेट्स, कॉमर्शियल ऑफिस और आउटलेट्स की सुविधा होगी। यहां व्यापक व्यवस्थित पर्किंग की भी सुविधा होगी। जमीन का लाइसेंस 55 वर्षों के लिए दिया जाएगा। डीडीए ने निर्माण कार्य की डेडलाइन 36 महीने तय की है।

23 मार्च को प्री-बिड मीटिंग

प्रोजेक्ट की प्री-बिडिंग का आयोजन 23 मार्च को होगा। साथ ही 24 मार्च को प्रोजेक्ट से जुड़े सवाल जमा होंगे। जिसका जवाब डीडीए 31 मार्च तक देगा। 20 अप्रैल से सभी आवेदक साइट का निरीक्षण कर सकेंगे। इसके बाद 21 अप्रैल को टेक्निकल बिड, 11 मई को फाइनेंशियल बिड और अंत में 12 मई को ई-ऑक्शन का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रक्रिया में 20 लाख रुपए बिड प्रोसेसिंग और 28 करोड़ रुपए बिड सिक्योरिटी रखी गई है।

ये भी पढ़ें- Petrol Diesel Price : भारत में पट्रोल-डीजल दाम पर बड़ा अपडेट, 2022 के बाद उच्चतम स्तर पर कच्चा तेल

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button