Delhi NCRबड़ी ख़बर

मोदी सरकार 3.0 के सत्ता में आने के बाद पहले 3 महीनों में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया: जितेंद्र सिंह

Delhi : केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने कहा कि वर्ष 2024 की शुरुआत अंतरिक्ष से जुड़ी खबरों से हुई। इस दौरान उन्होंने भारत के पहले सौर मिशन ‘आदित्य’ को लेकर भी बात की। जीतेंद्र सिंह ने कहा मोदी सरकार 3.0 के सत्ता में आने के बाद पहले 3 महीनों में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री जीतेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वर्ष 2024 की शुरुआत अंतरिक्ष से जुड़ी खबरों से हुई। आदित्य, भारत का पहला सौर मिशन, जो एक बहुत ही महत्वाकांक्षी मिशन था। जो L1 बिंदु पर पहुंच गया था। इसे 3 महीने पहले लॉन्च किया गया था। लेकिन यह जनवरी के महीने में गंतव्य पर पहुंचा।

केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की तारीफ की

जीतेंद्र सिंह ने आगे केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी सरकार 3.0 के सत्ता में आने के बाद पहले 3 महीनों में पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस बीच गगनयान के लिए कई परीक्षण हुए हैं जो पाइपलाइन में है। उन्होंने बताया कि परीक्षण लगभग पूरे हो चुके हैं, हम एक महिला रोबोट के साथ ड्रेस रिहर्सल का इंतजार कर रहे हैं जो अगले साल कभी भी हो सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने SpaDeX मिशन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि SpaDeX मिशन का प्रक्षेपण भारत द्वारा डॉकिंग तकनीक के संबंध में किए गए पहले प्रयोगों में से एक है। यह पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक है और इसीलिए इसे भारतीय डॉकिंग तकनीक नाम दिया गया है। यह पीएम मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मंत्र के अनुरूप है।

यह भी पढ़ें : आइए जानते हैं उन मशहूर हस्तियों के बारे में जिनको हमने इस साल खोया

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button