
Delhi : दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यमुना में डुबकी लगाई थी। अब उनकी तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। इसके साथ ही खुजली की समस्या भी हो गई है। अब RML नसिंग होम में भर्ती हो गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि उनका सांस लेने में तकलीफ या खुजली का पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं है। पहले उन्हें इस तरह की बीमारी नहीं रही हैं।
आपको बता दें कि उनकी तबीयत अभी ठीक नहीं है और उन्हें खांसी और सर्दी की शिकायत है। साथ ही शरीर में खुजली भी है। जानकारी के लिए बता दें कि सचदेवा ने यमुना नदी में डुबकी लगाई। पानी दूषित है। गंदा पानी था। जिस वजह से उनके शरीर में लाल चत्ते पड़ गए हैं। उन्हें स्किन की कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। RML अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उन्हें तीन दिन की दवाएं दी गई हैं।
दोहर बाद हुई थी तबीयत खराब
जानकारी के लिए बता दें कि यमुना पानी दूषित है। दोपहर बाद से ही वीरेन्द्र सचदेवा को त्वचा में लाल रैशिस, खुजली एवं सांस लेने में हल्की तकलीफ हो रही है। कई समस्याएं हो गईं। उन्हें इंफेक्शन होने की शिकायत भी है। हालांकि इरादा तो कुछ और था, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। यमुना में डुबकी लगाने की तस्वीर खूब वायरल हुई थी। अब उनकी एक और तस्वीर वायरल हुई है। जिसमें वह जांच करवा रहे हैं। आप तस्वीर में इंजेक्शन लगवाते देख सकते हैं।
Uttarkashi: मस्जिद को लेकर माहौल गर्म, पुलिस से भिड़ गई भीड़, फिर दे दना दन
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप