Delhi NCRबड़ी ख़बरराज्य

Delhi Crime News: नजफगढ़ में दो युवकों की गोली लगने से हुई मौत, मचा हड़कंप!

Delhi Crime News

दिल्ली स्थित नजफगढ़ ( Delhi Crime News) में शुक्रवार को दो लोगों युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिलहाल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह फायरिंग सैलून में हुई। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस को मिली जानकारी

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि  थाने में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसमें कॉलर ने बताया कि इंद्रा पार्क, पिलर नंबर 80, सैलून में एक लड़के को गोली मार दी गई। वहीं, मोहन गार्डन थाने में बंदूक की गोली से घायल हुए दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के संबंध में एक कॉल प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़े:Delhi Politics: 5 मांगे पूरी कर दो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा, केजरीवाल ने दी BJP को चुनौती

मौके से पुलिस को मिली जानकारी

पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिलने बाद मौके से पता चला कि सोनू और आशीष नामक दो युवकों को गोली मारी गई है। इन दोनों युवकों की अस्पताल में पहुंचने के बाद मौत हुई। वहीं पुलिस ने पंचनामे की कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों यपवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा इस घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button