Delhi NCRबड़ी ख़बर

विजेंद्र गुप्ता बनाए गए दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, CM रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव

Delhi Assembly : दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद पहला विधानसभा सत्र चल रहा है। इस सत्र में नई विधानसभा के लिए विजेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने विजेंद्र गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा था। इससे पहले प्रोटेम स्पीकर के लिए अरविंदर सिंह लवली को शपथ दिलाई गई थी। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता को बधाई दी, लेकिन सदन में हंगामा देखने को मिला। भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह की फोटो हाटाए जाने का आतिशी ने मुद्दा उठाया।

स्पीकर ने कहा कि शिष्टाचार संबोधन था। राजनीतिक मंच नहीं बनाना चाहिए था। मैं कड़े शब्दों में आतिशी के व्यवहार की निंदा करता हूं। विपक्ष के गैर-जिम्मेदराने रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियम कानून उल्लंघन करने पर इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

छात्र राजनीति से अपना करियर…

जानकारी के लिए बता दें कि रोहिणा से विजेंद्र गुप्ता बीजेपी विधायक हैं। विजेंद्र गुप्ता ने छात्र राजनीति से अपना करियर शुरू किया और दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। पहले नगर निगम पार्षद से लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का सफर विजेंद्र गुप्ता ने तय किया।

आपको बता दें कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा जानकारी दी थी कि विधानसभा में सभी विधायकों के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम पूरा हो गया।

यह भी पढ़ें : एस जयशंकर ने बांग्लादेश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बांग्लादेश एक तरफ तो…

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button