बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Delhi: खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना नदी, आसपास के इलाकों में भरा पानी

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नही खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से मयूर विहार फेज I और अक्षरधाम मंदिर के पास निचले इलाकों में पानी भर गया है। यमुना किनारे स्थित कई झुग्गियां पानी में डूब गई हैं। यमुना से सटे इलाकों में रहने वाले परिवारों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।वहीं, यमुना का जलस्तर रविवार को खतरे के निशान 205.33 मीटर से नीचे चला गया और इसके और भी कम होने की संभावना है। रविवार सुबह आठ बजे यमुना 204.91 मीटर पर बह रही थी।

हजारों लोग है प्रभावित

पूर्वी दिल्ली के एसडीएम ने कहा कि नदी के निकटवर्ती निचले इलाकों में रहने वाले 13,000 लोगों में से लगभग 5,000 लोगों को कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज, हाथी घाट और लिंक रोड पर बने टेंट में ले जाया गया है। उत्तर पूर्वी जिले में करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। करावल नगर के एसडीएम संजय सोंधी ने कहा कि 200 लोगों को निचले इलाकों से ऊंचाई वाले स्थानों पर पहुंचाया गया है और उन्हें एनजीओ की मदद से पीने का पानी, भोजन और अन्य जरूरी चीजें मुहैया कराई गई हैं। दिल्ली में यमुना के डूब वाले मैदानों और निचले इलाकों में रहने वाले लगभग 37,000 लोगों पर बाढ़ खतरा रहता है।

Related Articles

Back to top button