Punjab

‘गैंगस्टरों पर वार’ का 223वां दिन: पंजाब पुलिस की 639 ठिकानों पर छापेमारी, 422 गिरफ्तार

Punjab News : राज्य में चलाए जा रहे अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ के 223वें दिन पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 639 ठिकानों पर छापेमारी की.

उल्लेखनीय है कि ‘गैंगस्टरां ते वार’ पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए निर्णायक जंग अभियान की शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी. एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं.

चार हथियार बरामद

अभियान के 223वें दिन पुलिस टीमों ने चार हथियारों सहित 422 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 66,837 हो गई है.

इसके अलावा, 197 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है. पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान एक भगोड़े अपराधी को भी गिरफ्तार किया है.

548वें दिन 55 नशा तस्कर गिरफ्तार

लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों की गुप्त रूप से रिपोर्ट कर सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी दे सकते हैं.

इस दौरान पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपनी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध ’ को 548वें दिन भी जारी रखते हुए 55 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया. उनके कब्जे से 2.4 किलोग्राम हेरोइन, 28 किलोग्राम अफीम, 75 नशीली गोलियां और 15,650 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई. इसके साथ ही 548 दिनों के दौरान गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या बढ़कर 76,756 हो गई है.

नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आठ व्यक्तियों को नशा मुक्ति एवं पुनर्वास उपचार करवाने के लिए प्रेरित किया है.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन सीमा विवाद पर बड़ी बैठक, NSA अजीत डोभाल बीजिंग में वांग यी से करेंगे बातचीत, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button