राष्ट्रीयविदेश

Danish kaneria on Ram Temple: पाकिस्तान में भी प्रभु राम के लिए प्रेम, क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीर

राम मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा में अब कुछ ही दिन बचें है। ऐसे में सिर्फ हमारे देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लोग काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। भक्त 22 जनवरी को दिवाली मनाने के लिए तैयार हैं। सभी अपने सोशल मीडिया पर आए दिन भगवान राम के भजन, कहानियां और तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। उसी क्रम में आज पाकिस्तान से भी राम भक्त सामने आया है।

Danish kaneria on Ram Temple: दानिश कनेरिया भी भक्ति में मगन

पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर Danish kaneria ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया है। उन्होंने रामलला की तस्वीर भी शेयर की है। बता दें कि गुरुवार को रामलला की नई मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई। तभी से सोशल मीडिया पर रामलला की तस्वीर वायरल हो रही है। उसी क्रम में पाकिस्तान में पले बढ़ें पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने प्रभु राम की फोटो शेयर की और प्यारा कैप्शन भी दिया।

‘मेरे रामलला विराजमान हो गए’

दानिश ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर गर्भगृह में स्थापित मूर्ति की फोटो को शेयर किया। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा की ‘मेरे रामलला विराजमान हो गए हैं।’ बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने राम भगवान को लेकर अपना रिएक्शन दिया हो। इससे पहले भी वे कई बार राम भगवान के प्रति अपनी भक्ति जाहिर कर चुके हैं। कुछ दिन पहले भी उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन स्पेशल छुट्टी देने के लिए मॉरिशस सरकार का भी धन्यवाद दिया था।

अब मात्र कुछ दिन शेष

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में अब मात्र कुछ दिन ही शेष हैं। सभी भक्त काफी उत्सुक हैं। 22 जनवरी के खास दिन पर दुनिया भर से VVIP लोगों को आमंत्रण दिया गया है। इसमें पीएम मोदी मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे।

ये भी पढ़ें- Pran Pratishtha: पीएम मोदी ने शेयर किया एक और राम भजन

Follow us on- https://twitter.com/HindiKhabar

Related Articles

Back to top button