बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

Cyrus Mistry Funeral : साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार वर्ली क्रेमाटोरियम में आज

Cyrus Mistry Funeral : टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे मुंबई के वर्ली श्मशान घाट में किया जाएगा। मिस्त्री के पार्थिव शरीर को श्मशान ले जाया जाएगा और उनके परिवार ने अनुरोध किया है कि कोई शोक सभा नहीं की जाए।

मिस्त्री के साथ कार दुर्घटना में मारे गए जहांगीर पंडोले का अंतिम संस्कार शाम को मालाबार हिल के डोंगरवाड़ी टावर्स ऑफ साइलेंस में पारंपरिक पारसी तरीके से किया जाएगा।

सड़क हादसे में हुई थी साइरस की मौत

महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में साइरस पलोनजी मिस्त्री और उनके सह यात्री पंडोले की मौत हो गई। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में पाया कि उन्होंने सीटबेल्ट नहीं पहनी हुई थी। इसके अलावा, जिस लग्जरी कार में वे यात्रा कर रहे थे, वह तेज गति से चल रही थी।

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन के अंतिम संस्कार के लिए लोग श्मशान घाट पर पहुंचने लगे हैं। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले भी यहां पहुंचीं है। इससे उनकी पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट से खुलासा हुई था कि था पॉलीट्रामा यानी अंदरूनी अंगों में चोट के कारण साइरस की मौके पर ही मौत हो गई। उनके परिवार में से कोई भी देश में मौजूद नहीं था और उनके विदेश से वापस आने के बाद ही आज उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। याद दिला दें कि टाटा संस के मालिकाना हक को लेकर रतन टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच विवाद चल रहा था।

Related Articles

Back to top button