Cylinder Crisis : यूपी में गैस सिलेंडर की कमी नौवें दिन भी जारी है। बाराबंकी में एक व्यक्ति 8 किलोमीटर पैदल चलकर सिलेंडर लेने पहुंचा। मंगलवार की आधी रात से ही वह घर से निकल पड़ा था और तड़के 3 बजे अमित गैस एजेंसी के बाहर लाइन में खड़ा हो गया, ताकि सिलेंडर हासिल कर सके। अरुण ने बताया कि उनके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और मां ब्रेन हेमरेज के बाद गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनके दो बच्चे भी हैं।
14 मार्च को कराई थी बुकिंग
देवरिया में एक दिव्यांग सिलेंडर लेने गया, लेकिन उसे खाली हाथ लौटना पड़ा। एजेंसी के अनुसार, 12 मार्च को बुकिंग कराने वालों को ही सिलेंडर दिया जा रहा है। उसने 14 मार्च को बुकिंग कराई थी, इसलिए उसे तीन दिन बाद आने के लिए कहा गया।
लकड़ी-कंडों की माला पहनकर प्रदर्शन
वहीं, लखीमपुर खीरी में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सिर पर सिलेंडर रखकर और गले में लकड़ी-कंडों की माला पहनकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि सिलेंडर की महंगाई से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है और लोग फिर से लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Delhi Fire Incident : दिल्ली के पालम में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 9 लोगों की मौत
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









