
दिल्ली में एक 28 साल के युवक पर 85 साल की महिला के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक ने ब्लेड से बुजुर्ग महिला के होंठ काट दिए। दिल्ली पुलिस ने आरोपी युवक आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना नेताजी सुभाष प्लेस इलाके की है।
समाचार एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सितंबर की सुबह करीब 4 बजे महिला अपने घर में सो रही थी। तभी आकाश नाम का युवक उनके घर में घुस गया। आरोप है कि उसने बुजुर्ग महिला का यौन उत्पीड़न किया। आकाश ने कथित तौर पर महिला से मारपीट की। उनके चेहरे पर घूसा मारा और महिला का गला घोंट कर मारने की भी कोशिश की। जानकारी के अनुसार, महिला के प्राइवेट पार्ट्स और चेहरे पर गंभीर चोट आई हैं।
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल एक सितंबर की दोपहर महिला से मिलने पहुंचीं। मालिवाल ने ट्वीट कर बताया-
ये भी पढ़ें: Delhi: G20 की चल रही जोरों-शोरों से तैयारी, जानें आज और कल कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद