दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों-लफंगो को बचाने में व्यस्त- आतिशी

Share

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी (Atishi) ने कहा कि दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों-लफंगो को बचाने में व्यस्त है।

Atishi
Share

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी (Atishi) ने कहा कि दिल्ली में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है और दिल्ली पुलिस भाजपा के गुंडों-लफंगो को बचाने में व्यस्त है। दिल्ली के बड़े बाजारों में शामिल सुभाष नगर मार्केट में तीन बदमाश कल शाम 7:30 बजे खुलेआम लोगों पर गोलीबारी करके निकल जाते हैं, 20 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों का पता नहीं लगा पाती है। अपराधियों को आज दिल्ली पुलिस का डर इसलिए नहीं है क्योंकि उन्हें पता है कि पूरी दिल्ली पुलिस भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने में बहुत व्यस्त है।

BJP के गुंडों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की सारी फोर्स सड़क पर उतर जाती है

आगे उन्होनें कहा दिल्ली पुलिस आम इंसान को सुरक्षा नहीं दे पाती, क्योंकि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के गुंडों को बचाने से समय नहीं मिल पाता है। भाजपा के गुंडों को बचाने के लिए दिल्ली पुलिस की सारी फोर्स तत्काल सड़क पर उतर जाती है और हरियाणा तक चली जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो सारे मेट्रो शहर हैं, उसमें सबसे ज्यादा अपराध के मामले दिल्ली में रिपोर्ट होते हैं। भारत के 19 मेट्रो शहरों में सामने आने वाले कुल बलात्कार के मामलों में से 40 प्रतिशत और हत्या के 25 फीसदी मामले सिर्फ दिल्ली के होते हैं।

अपराधियों को दिल्ली पुलिस का डर नहीं

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी (Atishi) ने आज पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। आतिशी ने कहा कि दिल्ली की सुभाष नगर मार्केट में कल शाम 7:30 बजे तीन बदमाश लोगों पर गोलीबारी करके निकल जाते हैं। सबसे बड़ी और व्यस्ततम मार्केट में गाड़ी में बैठे लोगों पर धुआंधार फायरिंग करते हैं। बदमाश धुआंधार फायरिंग करने के बाद मार्केट की भीड़ से आराम से फरार हो जाते हैं। कोई उनके पीछे भी नहीं जाता। उस घटना को आज 15-20 घंटे से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी भी दिल्ली पुलिस एक भी बदमाश को नहीं पकड़ सकी है और ना ही कोई कार्रवाई हुई है।

Read Also:- हरियाणा- पंजाब हाईकोर्ट से बग्गा को राहत, 10 मई तक नहीं होंगे गिरफ्तार