बड़ी ख़बरराष्ट्रीय

COVID-19 ने फिर पकड़ी रफ्तार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 5880 केस

देश में कोरोना वायरस एक बार फिर पैर पसार रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5880 केस सामने आए हैं साथ ही 14 लोगों ने जान गवाई है। इस वक्त सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली से सामने आ रहे हैं।

बढ़ रहा है पॉजिटिविटी रेट

कोरोना के मामलों में वृद्धि के साथ ही पॉजिटिविटी दर भी बढ़ गई है। देश में इस वक्त डेली पॉजिटिविटी रेट 6.91% हो गया है। इसका मतलब ये कि 100 कोरोना जांचों में लगभग 7 से 8 मामले पॉजिटिव आ रहे हैं। कोरोना के बेलगाम होने का कारण ऑमिक्रॉन के सब वैरिंएट XBB.1.16 है। हाल ही में इस बात की जानकारी विश्व स्वास्थय संगठन ने भी दी थी।

महाराष्ट्र में आए सबसे ज्यादा केस

अभी तक देश में आईं कोरोना की लहरों में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 788 मामले सामने आए हैं साथ ही एक मरीज की मौत भी हुई है। इस वक्त राज्य में एक्टिव मरिजों की संख्या 4587 हो गई।

राजधानी में फैल रहा है कोरोना

देश में महाराष्ट्र के बाद राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 700 केस मिले हैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 2500 हो गई है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 3305 टेस्ट हुए हैं, इनमें से 699 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब कहां होगा मतदान

Related Articles

Back to top button