Other Statesराज्य

मुंबई में फिर बढ़ रहा है कोरोना का कहर, 31 जनवरी तक इन कक्षाओं के लिए स्कूल बंद

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बढ़ते कोरोना मामलों के मद्देनजर पहली से नौवीं कक्षा और 11वीं कक्षा के लिए 31 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए हैं। हालांकि ऑनलाइन क्लासेज जारी रहेंगी।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षाएं जारी रहेंगी। वो स्कूल जाकर अपनी कक्षाएं ले सकेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1477953861495132163?s=20

मुंबई कोरोना के मामले एक बार फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं। रविवार को शहर में आठ हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इसके अलावा 300 से ज्यादा मामले यहां ओमिक्रॉन के भी हैं।

प्रदेश की बात की जाए तो महाराष्ट्र में 11 हजार से ज्यादा मामले कोरोना वायरस के हैं। वहीं ओमिक्रॉन के 510 मामले हैं।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले कोरोना संक्रमण के मुंबई से ही हैं।

Related Articles

Back to top button