Biharराजनीतिराज्यवायरल

रामचरितमानस पर विवादित बयान, चिराग ने चंद्रशेखर से पूछ लिया फार्मूला

रामचरितमानस को पोटेशियम साइनाइड बताने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर अपने इस बयान को लेकर बुरे फंस गए हैं। उनपर पहले से ही जेडीयू, कांग्रेस और बीजेपी ने तल्ख टिप्पणी की है। इसके बाद अब लोजपा(लोक जनशक्ति पार्टी)(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने उनके पोटेशियम साइनाइड का फार्मूला पूछ लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पोटेशियम साइनाइड का फार्मूला तो पता नहीं होगा और नई पीढ़ी के मन में जहर घोल रहे हैं।

अन्य पार्टियों ने भी दी थी नसीहत

दरअसल बिहार के शिक्षामंत्री ने रामचरित मानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की थी। इस बात को लेकर जेडीयू विधायक ने उन्हें करैत सांप और मानसिक रूप से विक्षिप्त कहा था। वहीं कांग्रेस ने उन्हें शिक्षा पर ज्यादा समय देने की नसीहत दे डाली। इसके अलावा बीजेपी ने भी इसे लालू के इशारे पर दिया गया बयान बताया था।

ये भी पढ़ेःBIHAR POLICE: तनख्वाह वही, जिम्मेदारी नई

Related Articles

Back to top button