Constitution Day 2024:आज दिल्ली में भारतीय संविधान के 75 साल पूरे होने पर हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों को संबोधित कर रहीं हैं।
आपको बता दें कि संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में आयोजित ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद हैं।
इस कार्यक्रम की शुरुआत में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि पीएम मोदी जी की प्रेरणा से साल 2015 में हमने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का ऐतिहासक निर्णय लिया था। हमारा सविंधान हमारे पूर्वजों के सभ्यता का परिणाम है। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। आज इसके 75 साल पूरे हो रहे हैं। देश संविधान के प्रति कृतज्ञता प्रकट कर रहा है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम
राष्ट्रपति ने मुर्मू ने सविंधान सभा के सभी सदस्यों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम ऐतिहासिक अवसर के साक्षी हैं। साथ ही यह भी कहा कि संविधान लोकतंत्र की आधारशीला है, संविधान देश का सबसे पवित्र ग्रंथ है और भारत लोकतंत्र की जननी है।
उन्होंने कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समता, बंधुत्व संविधान के आदर्श हैं। संविधान जीवंत और प्रगतिशील दस्तावेज है, हमारा संविधान अन्य देशों के लिए आदर्श है और संविधान से सामाजिक न्याय के लक्ष्य प्राप्त किए। साथ ही कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से महिला सशक्तिकरण हुआ।
राष्ट्रपति ने संविधान के 75 साल पूरे होने पर स्मारक सिक्के का विमोचन और डाक टिकट जारी किया।
यह भी पढ़ : Aaj Ka Rashifal: जानें आज का राशिफल, इन बातों का रखें खास ध्यान
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









