
Speaker Om Birla : कांग्रेस की कुछ महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया कि महिला सांसदों के खिलाफ आधारहीन आरोप लगाए जा रहे हैं और विपक्ष के संसदीय अधिकारों को नकारा जा रहा है। सांसदों ने लिखा कि उन्होंने सांविधानिक तरीके से प्रधानमंत्री का विरोध किया और इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को लोकसभा में पीएम मोदी की प्रस्तावित बैठक शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब 8 से 10 महिला सांसद, जिनमें कांग्रेस की तीन महिला सांसद शामिल थीं, पीएम की सीट के पास बैनर लेकर खड़ी हो गईं। इससे सदन की कार्यवाही बाधित हुई और स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया। उस दिन पीएम का भाषण रद्द कर दिया गया।
स्पीकर का बयान
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि उस दिन लोकसभा में बने माहौल में कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसा व्यवहार संसद की गरिमा और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत था।
स्पीकर के आरोप खारिज
विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के इस आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने केवल प्रधानमंत्री का विरोध किया था। सांसदों ने पत्र में यह भी लिखा कि यह कार्रवाई विपक्ष को डराने और उनके संवैधानिक अधिकारों को रोकने की कोशिश है।
लोकसभा में गतिरोध
लोकसभा में बीते लगभग एक सप्ताह से कामकाज ठप है। आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित रूप से रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध जारी है।
ये भी पढ़ें – कार में मिलीं तीन लाशें, मृतका लक्ष्मी से क्या था दोनों पुरुषों का नाता? पेचीदा हुआ केस, जांच जारी
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









