Madhya Pradeshराजनीति

कांग्रेस ने महत्वपूर्ण सीटों पर बड़े चहरो को उतारा, 144 कैंडिडेट्स की जारी की सूची

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहली कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने नवरात्र के पहले दिन 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करके राजनीतिक हलचल पैदा कर दी है। लिस्ट बताती है कि कांग्रेस ने महत्वपूर्ण पदों के लिए पुराने नामों पर भरोसा जताया है। दतिया में नरोत्तम मिश्रा का युवा प्रतिद्वंद्वी अवधेश नायक मैदान में उतारा गया है।

कांग्रेस ने जारी की सूची

शिवराज सिंह के खिलाफ हनुमान का रोल करने वाले विक्रम मस्तल को बुधनी में टिकट मिला है। कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के भाई और बेटे को भी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने 144 कैंडिडेट्स की लिस्ट में अधिकांश पुराने लोगों पर भरोसा जताया है। कांग्रेस ने इंदौर-1 सीट से बीजेपी के कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ संजय शुक्ला को उतारा है।

किस किस को मिला टिकट

ग्वालियर दक्षिण से प्रवीण पाठक, चंदेरी से गोपाल सिंह चौहान, पृथ्वीपुर से नितेंद्र सिंह राठौड़, सतना से सिद्धार्थ खुशवाह और मऊगंज से सुखेंद्र सिंह बन्ना को टिकट मिल गया है। कांग्रेस ने लगातार कहा कि वह नवरात्र के पहले दिन यानी 15 अक्टूबर को अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी करेगी। रविवार की सुबह पार्टी ने पहली लिस्ट (छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश) जारी की है।अजय सिंह राहुल हैरान हैं कि दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा से टिकट मिला है। वहीं, दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगझड़ से मैदान में उतारा गया है। जीतू पटवारी राऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सत्यदेव कटारे के बेटे हेमंत कटारे को भी अटेर से टिकट मिल गया है। झाबुआ से कांतिलाल भूरिया के बेटे विक्रांत भूरिया को निकाला गया है।

ये भी पढ़ें – MP Election 2023: खरगोन सीट क्यों चर्चा का विषय, जो यहां जीता उसकी बनेगी सरकार ?

Related Articles

Back to top button