बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां फैला रही भ्रष्टाचार की बीमारी : किरेन रिजिजू

New Delhi : बीजेपी ने कांग्रेस और उसकी गठबंधन पार्टियों पर भ्रष्टाचार फैलाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों ने इतना भ्रष्टाचार फैलाया है कि इसके लिए सरकार के ही नहीं बल्कि लोगों को भी आंदोलन शुरू करना पड़ा।  

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता किरन रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों के नेताओं पर लगे कई भ्रष्टाचार के मामलों की सूची जारी की। इसमें आरजेडी, टीएमसी और डीएमके भी शामिल हैं। रिजिजू ने कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां फैला रही है।

भ्रष्टाचार की दुकान बंद होना चाहिए  

इसके खिलाफ केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि देश की जनता को भी आंदोलन करना पड़ रहा है। कांग्रेस भ्रष्टाचार की दुकान बंद होना चाहिए और इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई केवल मोदी जी की गारंटी है। जांच एजेंसियों को खुली छूट दे दी गई है। वह अब रुकने वाले नहीं हैं।

धीरज साहू पर भी साधा निशाना

बीजेपी ने कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ से अधिक की नगदी बरामद होने के बाद कांग्रेस पर लगातार भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साध रही है। रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियां भ्रष्टाचार जैसी बीमारियां फैला रही है। इसके खिलाफ केवल सरकार को ही नहीं, बल्कि देश की जनता को भी आंदोलन करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें – Shivraj Singh Chauhan: विदाई से पहले शिवराज का बड़ा बयान, कहा- अपने लिए मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा

Related Articles

Back to top button