Madhya Pradesh

कलेक्टर-कमिश्नर के ध्वज प्रणाम पर भड़की कांग्रेस, सांसद विवेक तन्खा ने पूछा- क्या CS लेंगे एक्शन

सतना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में कलेक्टर अनुराग वर्मा और नगर निगम आयुक्त राजेश शाही की मौजूदगी ने सियासी विवाद पैदा कर दिया है। कांग्रेस ने दोनों अफसरों की ध्वज प्रणाम करते हुए तस्वीर शेयर कर उन पर एक्शन लिए जाने की मांग की है। वहीं, दोनों अधिकारियों ने इसको लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने रविवार को ट्विटर पर यह तस्वीर शेयर की। इसमें सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त RSS के सदस्यों के साथ ध्वज प्रणाम करने की मुद्रा में खड़े दिख रहे हैं।

सांसद ने लिखा- सतना में RSS के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वज प्रणाम करने की तस्वीर सतना कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की है!! ऐसे रिश्तों से लोक अधिकारी निष्पक्ष चुनाव कैसे करा पाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग ऐसे सभी अधिकारियों को चुनाव संबंधित तैयारियों से दूर रखे।

कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन केके मिश्रा ने शनिवार को कहा था- शर्म कीजिए कलेक्टर सतना और निगमायुक्त जी। RSS के कार्यक्रम में इतने बड़े चरण चुंबक भी मत बनिए। क्या आपसे निष्पक्ष चुनाव संपादन की उम्मीद की जा सकती है? 5 महीने बाद का भी ध्यान रखिए।

Related Articles

Back to top button