खेलमौसमविदेश

आसमान में छाए काले बादल, क्या कोलंबो में बारिश बिगाड़ेगी खेल? अगर हां तो जानें परिणाम

Colombo Weather Updates Today:  ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज रोमांचक जंग होने वाला है। कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से ये महामुकाबला देखने को मिलने वाला है। लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। आसमान में काले बादल छाए हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में इस वक्त काले बादल छाए हुए हैं और ऐसा लग रहा है कि वह कभी भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी पहले से बारिश की चेतावनी दी है, लेकिन राहत की बात ये है कि अभी तक बारिश नहीं हुई है। क्या मैच से ठीक पहले बारिश होगी? ये तो हमें आने वाले वक्त में पता चलेगा।

 सकारात्मक अंदाज में हुई टूर्नामेंट की शुरुआत

बता दें कि दोनों टीमों ने टूर्नामेंट की शुरुआत सकारात्मक अंदाज में की है। डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने पहले अमेरिका को हराया और फिर नामीबिया को 93 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं पाकिस्तान की शुरुआत नीदरलैंड के खिलाफ थोड़ी डगमगाई, लेकिन टीम ने करीबी मुकाबला जीत लिया और इसके बाद अमेरिका को आराम से मात दी।

बारिश ने डाला विघ्न, तो होगा ये परिणाम

किसी भी मुकाबले का औपचारिक परिणाम आने के लिए नियमों के मुताबिक दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलने होते हैं। अगर लगातार बारिश के कारण यह पूरा नहीं हो पाता, तो परिणाम में मैच रद्द घोषित कर दिया जाएगा। ग्रुप स्टेज में रिजर्व डे नहीं होने की वजह से ऐसी स्थिति में दोनों टीमों को सिर्फ एक-एक पॉइंट मिलेगा।

आर्थिक रूप से भी झटका

हालांकि, पूरा मैच रद्द होने का असर सिर्फ पॉइंट्स टेबल पर ही नहीं होगा, बल्कि आर्थिक रूप से भी बड़ा झटका लगेगा। ब्रॉडकास्टर को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है और दर्शकों को टिकट का रिफंड भी देना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें – सोहना तावडू में सीएम सैनी ने खोला विकास का नया अध्याय, 16 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और 5 का शिलान्यास

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button