Other Statesराजनीतिराष्ट्रीय

साल 2024 में कांग्रेस के साथ बनेगी गठबंधन की सरकार- संजय राउत

मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा पर 2024 आम चुनावों को लेकर हमला बोला है। सांसद ने कहा कि 2024 चुनाव में देश में कांग्रेस के साथ गठबंधन की सरकार बनेगी, जिसमें कांग्रेस की अहम भूमिका होगी।

पुणे में प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए राउत ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे बड़ी और पुरानी पार्टी है। इसकी जड़ें नीचे तक हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बिना कोई सरकार बन ही नहीं सकती। राउत ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार का समय अब पूरा हो गया है।

दरअसल राउत राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा लंबे समय तक सत्ता में बनी रहेगी।

इसके पलटवार में संजय ने कहा कि कांग्रेस देश की मुख्य विपक्षी पार्टी है, बाकी अन्य पार्टियां क्षेत्रिये हैं। इस लिए कांग्रेस के बिना सरकार बनाना असंभव है।

राउत ने कहा बीजेपी राजनीति में तो सक्रिय रहेगी लेकिन वो विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर पूछे गए सवाल पर राउत ने कहा कि फिलहाल हमारा ध्यान गोवा और दादर नगर हवेली पर है। लेकिन उत्तर प्रदेश में भी हम चुनाव लड़ रहे हैं भले ही हम छोटे खिलाड़ी हो।

राउत पुणे प्रेस क्लब के आमंत्रण पर पुणे आए थे। उन्होंने यहां पर पत्रकारों के सामने खड़ी चुनौती के बारे में भी कहा।

राउत ने कहा कि बीते लगभग दो सालों से महामारी का हवाला देकर पत्रकारों को संसद के केंद्रीय हॉल में जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस पाबंदी की असली वजह महामारी नहीं बल्कि सरकार को ये डर है कि यदि मंत्री पत्रकारों से बात करेंगे तो कई बातें बाहर आ सकती हैं, जिसका जवाब देने से सरकार बचना चाहती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार नहीं चाहती कि कोई भी मंत्री पत्रकारों से बात करें। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज रोक मीडिया पर है ऐसी इमरजंसी के वक्त भी नहीं थी।

Related Articles

Back to top button