Delhi NCRबड़ी ख़बर

‘महिला सुरक्षा की दृष्टि से चर्चा की गई और…’, बैठक के बाद बोलीं सीएम रेखा गुप्ता

CM Rekha Gupta after Meeting : दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बैठक हुई। इस बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस बैठक के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि महिला सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली में प्राथमिक चर्चा की गई और जल्द ही इस पर नीतियां बनाते हुए काम भी किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे विषय जो दिल्ली को बड़ी-बड़ी दिक्कत दे रहे थे उन्हें लेकर जब भी भारत सरकार द्वारा ब्यौरा मांगा गया तो उस पर कभी भी दिल्ली की तात्कालिक सरकार द्वारा सहयोग नहीं किया गया। कहां-कहां पर किन चीजों को ठीक करने की आवश्यकता है। उस पर विस्तृत चर्चा हुई। महिला सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली में प्राथमिक चर्चा की गई और जल्द ही इस पर नीतियां बनाते हुए काम भी किया जाएगा।

‘उस पर भी गहन चर्चा हुई’

रेखा गुप्ता ने कहा कि PWD से संबंधित विषयों के समाधान पर चर्चा हुई और राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय गैंग दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए समस्या है, उस पर भी गहन चर्चा हुई। डबल इंजन की सरकार, जिस तरह के अन्य राज्यों में काम कर रही है, अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार का काम जनता को नजर आएगा। यह मासिक समीक्षा बैठक की जाएगी।दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के साथ काम करेगी और दिल्ली को बेहतर व्यवस्थाएं देगी।

यह भी पढ़ें : शाही जामा मस्जिद मामले में HC का बड़ा फैसला, कोर्ट ने सिर्फ सफाई कराने की दी अनुमति

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button