
CM Nitish Planted Saplings : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास, 01 अणे मार्ग में मालदाह आम के पौधे का रोपण कर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय वन महोत्सव-2024 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें। राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण शुरु किया गया। उसके बाद वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर इसको और आगे बढ़ाया गया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस अभियान के तहत व्यक्ति विशेष को 5 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ० प्रेम कुमार ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : UP : गाजीपुर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या, बदमाश फरार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप