17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह, विधायक तय करेंगे हरियाणा का अगला मुख्यमंत्री : CM नायब सिंह सैनी

CM Nayab Saini

CM Nayab Saini

Share

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “हरियाणा की जनता में उत्साह है क्योंकि भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। 17 अक्टूबर को शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी और पार्टी नेतृत्व आएंगे… पर्यवेक्षक आएंगे और विधायकों के साथ मिलकर तय करेंगे कि विधायक दल का नेता कौन होगा… शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को है और इसमें हमारे मंत्री भी शामिल होंगे…”

विजयादशमी के अवसर पर रावण का पुतला दहन किया गया। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहें।

हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी सरकार

हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम 8 अक्टूबर 2024 को सामने आ चुके हैं।  बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल रही है. वहीं 10 साल बाद भी कांग्रेस के हाथ खाली रह गए। हरियाणा में बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस के खाते में 37 आईं।

ये भी पढ़ें: लाल किला ग्राउंड का रावण हुआ दहन, कार्यक्रम में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *